पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। 12 आईपीएस अधिकारियों समेत कुल 124 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। आईपीएस अधिकारी वी. नीरजा को स्पेशल डीजीपी, एनआरआई पंजाब लगाया गया है। वहीं राजेश कुमार जायसवाल को एडीजीपी, साइबर क्राइम की जिम्मेदारी दी गई है। नानक सिंह को डीआईजी, इंटरनल विजिलेंस सेल लगाया गया है। वे रोपड़ रेंज के डीआईजी का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। इसके अलावा प्रज्ञा जैन को एआईजी एएनटीएफ, लुधियाना रेंज बनाया गया है। अब जानते है 12 आईपीएस अधिकारियों की कहा पर तैनाती हुई 1 वी. नीरजा को साइबर क्राइम से हटाकर स्पेशल डीजीपी, एनआरआई पंजाब बनाया गया है। 2. राजेश कुमार जायसवाल को एनआरआई विभाग से हटाकर एडीजीपी, साइबर क्राइम पंजाब लगाया गया है। उनके पास जेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। 3. नानक सिंह को डीआईजी, इंटरनल विजिलेंस सेल बनाया गया है। वे रोपड़ रेंज के डीआईजी का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। 4. वत्सला गुप्ता को एआईजी पर्स-II, पंजाब के पद पर लगाया गया है। 5. प्रज्ञा जैन को एआईजी एएनटीएफ, लुधियाना रेंज बनाया गया है। उनके पास इंटरनल सिक्योरिटी का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। 6. अरविंद मीणा को डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर, लुधियाना नियुक्त किया गया है। 7. आकर्षी जैन को डीसीपी मुख्यालय, अमृतसर लगाया गया है। 8. जसरूप कौर बाठ को डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर, जालंधर बनाया गया है। 9. आदित्य एस. वारियर को डीसीपी सिटी, जालंधर नियुक्त किया गया है। 10. जयंत पुरी को एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन, अमृतसर बनाया गया है। 11. अशोक मीणा को एसपी इन्वेस्टिगेशन, श्री मुक्तसर साहिब का कामकाज सौंपा गया है। 12. धरावत साई प्रकाश को एडीसीपी-III, लुधियाना का अतिरिक्त कामकाज देखने की जिम्मेदारी दी गई है।
अब एसपी स्तर के अधिकारियों ट्रांसफर ऑर्डर देखिए –