शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव तो हमेशा ही देखने को मिलते है। लेकिन कुछ घटनाएं ऐसी होती है, जो अपना ऐसा असर छोड़ कर जाती है जो कई सालों तक याद रहती है। भारतीय शेयर बाजार में पिछले दस सालों में ऐसी ही कई बड़ी घटनाएं देखने को मिली है। इस तरह की घटनाओं ने निवेशकों को चौंका दिया है। लेकिन इन बड़ी गिरावटों के बावजूद शेयर बाजार ने निवेशकों को भारी रिटर्न दिया है। निफ्टी फिफ्टी ने पिछले दस सालों में लगभग 68 फीसदी का रिटर्न और सेंसेक्स ने 195 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।
