नूरमहल ब्लॉक की 35 ग्राम पंचायतों को विधायक इंदरजीत कौर मान ने 1 करोड़ 19 लाख 50 हजार रुपये का फंड जारी किया है। यह राशि नकोदर (नूरमहल) में बीडीपीओ कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दी गई। इस फंड का उपयोग किसानों के डेरों तक जाने वाली सड़कों को पक्का करने, गांवों के तालाबों की सफाई करने, गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था सुधारने, थापर मॉडल लागू करने और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (वेस्ट मैनेजमेंट) परियोजनाओं पर किया जाएगा। विधायक बोलीं- तुरंत विकास कार्यों को शुरू करें विधायक इंदरजीत कौर मान ने पंचायतों को संबोधित करते हुए कहा कि वे तुरंत विकास कार्यों को शुरू करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह अनुदान बिना किसी भेदभाव के जारी किया गया है। मान ने यह भी बताया कि कुछ पंचायतों के सरपंच गांवों में विकास कार्य नहीं कर रहे हैं, जबकि उनके खातों में पहले से ही पैसे मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे गांवों में यदि पंच आगे आते हैं, तो मैनेजर नियुक्त करके विकास कार्य करवाए जाएंगे। इस अवसर पर बीडीपीओ नूरमहल व्यास देव, नायब तहसीलदार गगनदीप सिंह, एसएचओ बलजिंदर सिंह, एसडीओ मंडी बोर्ड नूरमहल मनप्रीत सिंह, जेई जसवीर सिंह, मार्केट कमेटी नूरमहल के चेयरमैन लखवीर सिंह, ब्लॉक समिति नूरमहल के चेयरमैन चरणजीत राय, ब्लॉक प्रेसिडेंट जसवीर सिंह, ब्लॉक प्रेसिडेंट कुलवंत सिंह, ब्लॉक प्रेसिडेंट रणयोध सिंह, कोऑर्डिनेटर निर्मल सिंह, अमरीक सिंह तलवान, बचित्तर सिंह जोहल और कोऑर्डिनेटर गुरप्रीत सिंह रंधावा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।