सरकार ने बीकानेर में नकली बीज मामले में पकड़े गए बीज जुगल किशोर बिश्नोई को निगम निदेशक (नामित) पद से हटा दिया है। प्रबंध निदेशक श्वेता चौहान ने मंगलवार को ये आदेश जारी किए। इधर, जुगल किशोर बिश्नोई को लेकर बड़े खुलासे हुए हैं। दावा है कि आरोपी के भांजे के पास जो 85 लाख की रकम मिली है वो राजस्थान स्टेट सीड सर्टिफाइड एसोसिएशन से जुड़े एक बड़े एक व्यापारी के पास पहुंचाई जानी थी। ये रुपए श्रीगंगानगर में कृषि विभाग और बीज निगम के अधिकारियों और व्यापारियों में बंटने थे। लेकिन इससे पहले एसीबी ने आरोपियों को पकड़ लिया। डायरेक्टर की गैंग हर महीने व्यापारियों और बीज विक्रेताओं को डरा-धमकाकर पैसे वसूलती थी। दरअसल, रविवार (7 जून) को ACB की कार्रवाई में जुगल बिश्नोई के घर से 1.59 करोड़ रुपए मिले थे। जबकि उसके भांजे स्वतंत्र बिश्नोई को लूणकरणसर में बस से पैसों के साथ गिरफ्तार किया गया था। डायरेक्टर पहले भी करोड़ों का घोटाला कर चुका है। डेयरी संचालक बना नामित डायरेक्टर जुगल किशोर बिश्नोई 2007 में श्रीगंगानगर के 19 KND गांव में साधारण दूध की डेयरी चलाता था। साल 2008 में बीकानेर शिफ्ट होने के बाद कई पेस्टिसाइड कंपनियों में नौकरी की। इंडोफिल कंपनी में काम करते हुए उन्होंने कथित तौर पर 3 करोड़ रुपए का घोटाला भी किया था, जिसके बाद कंपनी ने उन्हें निकाल दिया था। 2026 में उन्हें राजस्थान राज्य बीज निगम का निदेशक (नॉमिनेटेड) बना दिया गया। आरोपियों की पूरी गैंग एक्टिव एसीबी के अफसरों के अनुसार, रिश्वत लेने के मामले में जुगल बिश्नोई अकेले नहीं है। उसके साथ श्रीगंगानगर जिले के कृषि विभाग से जुड़ी एक बड़ी टीम भी एक्टिव थी। इनमें जिले के कृषि विभाग के 6 अफसरों को जांच टीम ने रडार पर लिया है। किसानों ने बताया- कृषि विभाग के अधिकारी अनुदानित डिग्गी का वेरिफिकेशन समय पर नहीं करने और गुमराह कर पैसे की मांग करते हैं। किसानों ने इसकी लिखित शिकायत भी की थी। लेकिन बीज निगम डायरेक्टर जुगल बिश्नोई ने अपने प्रभाव के चलते अभी तक कार्रवाई नहीं होने दी। आरोप है कि जुगल बिश्नोई कई महीनों तक बीज के सैंपल की रिपोर्ट अटकाए रखता था। किसानों को नकली बीज हो रहे थे सप्लाई किसानों का कहना है कि नकली बीज का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। क्योंकि, बीज विक्रेता किसानों को नकली बीज देते हैं, लेकिन किसानों को तब पता चलता है जब उनकी खेत में फसल नहीं होती। नकली बीज विक्रेताओं के खिलाफ पैरवी करने वाले एडवोकेट लखविंदर सिंह का दावा है कि अगर एसीबी सही तरीके से जांच करें तो मामले में कई और बड़े नाम भी सामने आ सकते हैं। ….
ये खबर भी पढ़िए… बीज निगम ने जुगल किशोर को निदेशक पद से हटाया:मैनेजिंग डायरेक्टर ने जारी किए आदेश; 3 महीने पहले ही मिला था पद बीज निगम डायरेक्टर और भांजे समेत 6 रिमांड पर:पांच दिन होगी पूछताछ; नकली बीज पास कराने के लिए 2.44 करोड़ लिए थे बीज निगम के निदेशक के घर से 1.58-करोड़ कैश बरामद:बस में 85 लाख रुपए लेकर जा रहा था भांजा; ACB ने नाकाबंदी कर पकड़ा
