फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, एक्स – प्लैटफॉर्म अनेक, धुरंधर एक – नरेन्द्र मोदी. आप किसी भी सोशल मीडिया का नाम लीजिये, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर जगह जलवा है. 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद पिछले 12 सालों में उन्होंने न सिर्फ सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकार्ड बनाया है बल्कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता के नए कीर्तिमान भी बनाए हैं.