उदयपुर में फॉल्ट ठीक करते वक्त ब्लास्ट के साथ लाइनमैन का शरीर बुरी तरह फटकर पोल से नीचे गिर गया था। हादसे में लाइनमैन का पैर भी टूट गया था। हादसे के बाद देर रात तक करीब 1 बजे लोग डबोक हॉस्पिटल के बाहर जमे रहे और घटना का विरोध किया। मौके पर मावली तहसीलदार, डबोक थानाधिकारी गोपाल नाथ और एक्सईएन राकेश करण सहित परिजन और ग्रामीण मौजूद थे। परिजन ठेकेदार को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद सुबह वापस ग्रामीण एकत्रित हुए। करीब एक घंटे तक विरोध के बाद ठेकेदार द्वारा 7 लाख रुपए मुआवजा दिए जाने पर सहमति बनी। इसके बाद पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया शुरू की गई। आखिर लाइन चालू किसने की? मामले में दूसरे दिन भी अधिकारी यह तक नहीं बता पाए कि आखिर लाइन चालू किसने की? सवाल पूछे जाने पर प्रतापनगर एक्सईएन राकेश करण बोले- यह जांच का विषय है। उच्चाधिकारी इसकी जांच करवाएंगे। जांच रिपोर्ट के बाद ही बता पाएंगे कि आखिर लाइन चालू करने वाला कौन था।” ठेकेदार की गलती पूछे जाने पर एक्सईएन कुछ नहीं बोले। धमाके के साथ फटा था लाइनमैन का शरीर
घटना डबोक थाना क्षेत्र के तुलसीदासजी की सराय में गुरुवार शाम 6:30 बजे धुनीमाता निवासी लाइनमैन शोकत शेख (42) की पोल पर फॉल्ट ठीक करते वक्त अचानक करंट आने से मौत हो गई थी। 11केवी की लाइन को शटडाउन करके ही पोल पर चढ़े थे लेकिन अचानक किसी ने जीएसएस से बिजली सप्लाई चालू कर दी। जिससे फॉल्ट ठीक कर रहे शोकत शेख का शरीर धमाके के साथ फटा और पोल से नीचे गिर गया। उनका एक पैर पूरी तरह टूट गया। घटना के बाद परिजनों ने गांव के अनुभवहीन निजी व्यक्तियों को GSS में काम पर रखने का भी आरोप लगाया था। इनपुट: ओम पुरोहित, खेमली —– उदयपुर में धमाके के साथ लाइनमैन का शरीर फटा, मौत:पोल से नीचे गिरा, एक पैर भी टूटा, फॉल्ट ठीक करते वक्त हादसा
उदयपुर में 11 KV की बिजली लाइन में फॉल्ट ठीक करते वक्त अचानक लाइन चालू किए जाने से लाइनमैन की मौत हो गई। ब्लास्ट के साथ शरीर बुरी तरह फटकर पोल से नीचे गिर गया और एक पैर पूरी तरह से टूट गया। यह घटना डबोक थाना क्षेत्र के तुलसीदासजी की सराय में गुरुवार शाम 6:30 बजे हुई। पढ़ें पूरी खबर
