मायानगरी मुंबई में घर खरीदने के लिए देश भर के रईस दिल खोलकर पैसा खर्च कर रहे हैं. बाजार में इन दिनों खासतौर पर ‘अल्ट्रा लग्जरी’ घरों का दबदबा है, जिनकी कीमत करोड़ों में है. चौंकाने वाली बात यह है कि इस समय मुंबई के रियल एस्टेट बाजार में सबसे ज्यादा तेजी इसी मल्टी-करोड़ सेगमेंट के फ्लैट्स की बिक्री में देखी जा रही है.
