बूंदी। जिले से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे का बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अवलोकन किया। ओम बिरला ने कहा कि एक्सप्रेसवे का फायदा प्रदेश के 14 जिलों को मिलेगा, जिससे इन जिलों में उद्योग, पर्यटन, कृषि और व्यापार को नई रफ्तार मिलेगी। लबान में अभिनंदन समारोह के बाद तीनों नेता मिनी बस से एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करते हुए कोटा की ओर रवाना हुए।