जंतर-मंतर पर आमरण अनशन कर रहे शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 20 जुलाई को प्रस्तावित ‘संसद चलो’ मार्च में समर्थकों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है. उन्होंने कहा कि वह हर हाल में 20 जुलाई तक अनशन जारी रखेंगे और अगर संसद मार्च उम्मीद के मुताबिक सफल नहीं हुआ तो वह ‘भूत बनकर लौटेंगे’.
