कोटपूतली क्षेत्र में भीषण गर्मी और उमस के बाद मौसम में बदलाव देखा गया। दिन भर तेज धूप और गर्मी से जनजीवन प्रभावित रहा, लेकिन शाम होते-होते तेज हवाओं के साथ रिमझिम बारिश शुरू हो गई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। दोपहर करीब चार बजे आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। शाम 6 बजे से बारिश का दौर शुरू हुआ, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बाजारों, गांवों और खेतों में लोगों ने गर्मी और उमस से राहत महसूस की। इस बारिश से किसानों में खुशी का माहौल है। उनका मानना है कि यह मौसम खरीफ फसलों की तैयारी के लिए अनुकूल है। मानसून की आहट के साथ ही किसान अपने खेतों को तैयार करने में जुट गए हैं।