भीलवाड़ा के पुर कस्बे में मंगलवार शाम तालाब में नहाने गए 12 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। तालाब की ओर से गुजर रहे कुछ लोगों ने जब बच्चे के कपड़े और चप्पल बाहर देखे तो उन्हें शंका हुई, इस पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ तालाब पर इकट्ठा हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से करीब आधे घंटे में बच्चे की बॉडी को पानी से बाहर निकाला। अस्पताल ले जाने पर ड्यूटी डॉक्टर ने इसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में मातम छा गया। चप्पल और कपड़े देखे तो हुई शंका मामला भीलवाड़ा के पुर थाना क्षेत्र का है मंगलवार शाम करीब 5 बजे खेल मोहल्ला पुर में रहने वाला अली (12) पिता हैदर अली घर से तालाब पर नहाने के लिए निकला था। तालाब की गहराई अधिक होने से वो पानी में डूब गया, तालाब की ओर से गुजर रहे कुछ लोगों ने जब बच्चे के कपड़े और चप्पल बाहर देखी तो उन्हें शंका हुई। आधे घंटे में बॉडी निकाली इस दौरान वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण तालाब पर इकट्ठा हो गए, सूचना मिलने के बाद पुर थाना पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे की बॉडी को पानी से बाहर निकाल ली और इसे प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल ले जाया गया। शव परिजनों को सौंपा जहां ड्यूटी डॉक्टर ने इसे मृत घोषित कर दिया, फिलहाल पुलिस ने मृतक बालक की बॉडी को महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्च्युरी भिजवाया, कल बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।
