भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा आयोजक कमेटी, ट्राईसिटी चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा शनिवार को डेराबस्सी में भगवान वाल्मीकि की एक भव्य पालकी यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में ट्राईसिटी के विभिन्न इलाकों से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। पालकी यात्रा की शुरुआत डेराबस्सी स्थित श्रीराम मंदिर से हुई। इसका शुभारंभ भाजपा नेता मनप्रीत सिंह बन्नी संधू, प्रसिद्ध धर्मगुरु स्वामी शिव अनार्य और स्वामी ओपी द्रविड़ ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद यह पालकी यात्रा नगर खेड़े, वाल्मीकि मंदिर और राम तलाई से होते हुए जीरकपुर के रास्ते चंडीगढ़ स्थित राम दरबार पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। भगवान वाल्मीकि की शिक्षाओं पर चलने का संदेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान वाल्मीकि जी के बताए मार्ग पर चलने और उनकी पावन शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। शाम को चंडीगढ़ में आयोजित मुख्य धार्मिक कार्यक्रम में भाजपा सांसद सतनाम सिंह संधू ने विशेष रूप से शिरकत की और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। कई प्रमुख शख्सियतें रहीं मौजूद इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा पंजाब के प्रेस सचिव रविंद्र वैष्णव, मंडल अध्यक्ष पवन धीमान पम्मा, सुखदेव राणा, राशि अय्यर, सुरेश खटकर, पार्षद अलका सैनी, बृजेश मोदगिल, एडवोकेट विक्रांत पवार, राकेश अचिंत, हरमेश गुप्ता, जगजीवन मेहता, गुरमीत सिंह, निर्मल सिंह, सुरिंदर सिंह, गुरदास, मान, तेजी, बंटी शर्मा, रिंकू पंडित और घनश्याम सिंह सहित कई अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
