टोंक की अंबिका कॉलोनी में एक चार मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार का एक हिस्सा पास के मकान की ओर से गिर गई। हालांकि जनहानि नहीं हुई, लेकिन पड़ोसी डरे हुए हैं। उन्हें डर है कि चार मंजिला इमारत का हिस्सा गिर पड़ा तो उन्हें काफी नुकसान हो जाएगा। पड़ोसी मकान मालिक गणेश चावला ने चार मंजिला मकान बना रहे मकान मालिक के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस में शिकायत कर उसके खिलाफ कार्रवाई करने और चार मंजिला की छत नहीं डालने के लिए पुलिस और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। बिना स्वीकृति के निर्माण करने का आरोप
पीड़ित अंबिका कॉलोनी निवासी चावला ने बताया कि उसके पास रहने वाला किशन पहाड़िया में बिना नगर परिषद की स्वीकृति के चार मंजिला मकान बनवा लिया। बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर छत डालना बाकी है। बिल्डिंग की हालत खराब है, जिससे उसके गिरने की आशंका बनी हुई है। मकान मालिक को कई बार चौथी मंजिल पर छत नहीं डालने के लिए कहा था, लेकिन मकान मालिक किशन पहाड़िया ने काम रोकने की बजाए पीड़ित परिवार को ही धमकी देने लग गया। इसी बीच शनिवार अल सुबह करीब साढ़े चार बजे एक और चौथे मंजिल की निर्माणाधीन दीवार भरभरा के चावला के मकान और परिसर में गिरा पड़ी। इससे उस समय आंगन में कोई भी नहीं था, चावला के पिता आंगन में सो रहे थे, लेकिन दस मिनट पहले ही वे उठकर पानी पीने के लिए अंदर गए थे और पीछे से किशन पहाड़िया की चौथे मंजिल की दीवार कुछ ही सेकंड पर गिर पड़ी। ऐसे में पड़ोसियों ने हादसा होने की आशंका जताई है।