शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने शनिवार को गिरल गांव में चल रहे धरना स्थल पर प्रदेश सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया और आहुति दी। यज्ञ के दौरान भाटी ने कहा- हे भगवान प्रदेश सरकार को सद्बुद्धि देना। मजदूरों, वंचितों, शोषितों, पीड़ितों की आवाज सुनें। भगवान सोई हुई सरकार को जगाओ… हे भगवान यह प्रदेश सरकार को जगाओ और सद्बुद्धि दो, यज्ञश्वेर भगवान की जय हो। भाटी ने कहा- मैं विधानसभा में भी गिरल माइंस के बारे में आवाज उठा चुका हूं। लेकिन, सरकार नहीं सुन रही है, मजदूरों को नजरअंदाज किया जा रहा है। इसलिए मुझे सड़कों पर उतरना पड़ा। देखें हवन की तस्वीरें… 25 दिन से धरने पर विधायक दरअसल, बीते डेढ़ माह से गिरल गांव के लोग, मजदूर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। वहीं शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी बीते 25 दिनों से धरना स्थल पर बैठे हैं। 19 मई को भाटी ने मजदूर आंदोलन के जरिए बाड़मेर जिला कलेक्ट्रेट कूच किया था। वहां पर बड़ी संख्या में मजदूर कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां पर जमकर नारेबाजी की। खून से चिट्ठी; PSO सस्पेंड इस दौरान शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर सुसाइड करने का प्रयास किया। इस दौरान वहां पर खड़े लोगों और पुलिस अधिकारियों ने भाटी को वहां से कलेक्टर ऑफिस के अंदर ले गए। वहां पर प्रशासन व प्रतिनिधिमंडल के बीच करीब 5 घंटे की वार्ता हुई। लेकिन वार्ता बेनतीजा रही। इसके बाद भाटी फिर से धरना स्थल पर बैठे गए। इसके बाद भाटी ने देश के गृह मंत्री के नाम का खून से चिट्‌ठी लिखी। मजदूरों की वाजिब मांगों को माना जाए। इधर पुलिस प्रशासन की ओर से पेट्रोल छिड़कने वाली घटना के बाद उसके पीएसओ नखतसिंह को सस्पेंड कर दिया। ‘मजदूरों को नजरअंदाज किया, इसलिए सड़कों पर उतरा’ शनिवार को शिव विधायक रविंद्र भाटी ने मजदूरों और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया। शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने कहा कि यह केवल कुछ श्रमिकों की नौकरी का मामला नहीं है, बल्कि हजारों परिवारों के भविष्य, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से गिरल लिग्नाइट माइंस से जुड़े मजदूरों की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया गया, जिसके कारण आज उन्हें अपने अधिकारों के लिए सड़क पर उतरना पड़ा है। भाटी ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में भी कई बार गिरल लिग्नाइट माइंस और यहां कार्यरत श्रमिकों से जुड़े मुद्दों को उठाया है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की समस्याओं, स्थानीय युवाओं के रोजगार, सुरक्षा मानकों और श्रम कानूनों के पालन को लेकर लगातार सरकार और प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया, लेकिन संतोषजनक समाधान अब तक सामने नहीं आया है। ये खबर भी पढ़िए… विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का:बैग में रखकर साथ लाए थे बोतल; 5 घंटे प्रशासन से चली वार्ता नहीं बनी सहमति बाड़मेर में विरोध प्रदर्शन के दौरान शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया। समर्थकों ने कपड़े से तुरंत पेट्रोल को पोंछ दिया। पूरी खबर पढ़िए…