टोंक में पिछले 9 दिनों में तीसरी बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। शनिवार सुबह से नई दरें लागू होने के बाद सामान्य पेट्रोल 110.61 रुपए और डीजल 95.75 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया। शनिवार सुबह लागू हुई रेट लिस्ट के अनुसार केवल सामान्य ईंधन ही नहीं, बल्कि प्रीमियम और हाई-परफॉर्मेंस ईंधन भी महंगे हुए है। आज से तीसरी बार डीजल पर 91 पैसे और पेट्रोल पर 87 पैसे बढ़े है। इसके चलते आज पेट्रोल पंपो पर पहले के मुकाबले वाहन चालकों की आवाजाही कम नजर आई है।

You missed