जोधपुर शहर में बिजली लाइनों के रखरखाव के चलते कई कॉलोनी में बिजली बंद रहेगी। कई इलाकों में दो से चार घंटे तक बिजली नहीं आएगी। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक यहां रहेगी बिजली बंद उम्मेद हैरिटेज फीडर न. 1, 2, 3, 4 से सम्बन्धित सम्पूर्ण क्षेत्र व केवी उम्मेद हैरिटेज कॉलानी के आस पास का क्षेत्र एवं 33/11 केवी उम्मेद हैरिटेज सब-स्टेान से सम्बन्धित सम्पूर्ण क्षेत्र।
सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक यहां रहेगा पावरकट आकाशवाणी 11 केवी फीडर से संबंधित हनवंत ए, हनवंत बी, पावटा सी रोड़, दुर्गादास कॉलोनी,आईसीआईसीआई बैंक के आस-पास का क्षेत्र, लक्ष्मी नगर पार्क नंबर 1 के पास और बी रोड़ का कुछ क्षेत्र।
