कवि और एक्टर शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा लोढ़ा सोमवार को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में सात फेरे लेंगी। रविवार (5 जुलाई) को आईटीसी के वेलकम होटल में संगीत कार्यक्रम हुआ। सिंगर सुदेश भोसले के गानों पर कवि, उनकी पत्नी और बेटी ने भी खूब डांस किया। इससे पहले उम्मेद भवन में मेहंदी की रस्म हुई। परिवार ने यहां फोटोशूट भी करवाया। आज होने वाले शादी के फंक्शन में शामिल होने के लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटी राकेश बेदी, रजा मुराद, मनोज मुंतशिर, गुरुदीप मेहंदी भी जोधपुर पहुंचे हैं। सबसे पहले देखिए- संगीत-मेहंदी कार्यक्रम के PHOTOS… हर लोकेशन के लिए अलग-अलग थीम मेहमानों के स्वागत के लिए भी उम्मेद भवन पैलेस के बाहर घोड़ों और ऊंटों को खड़ा किया गया है। नगाड़ों की धुन के साथ मेहमानों का राजशाही अंदाज में स्वागत किया जा रहा है। संगीत के लिए आईटीसी होटल को खास तौर पर पूरी तरह लाल रंग से डेकोरेट किया गया था। वहीं, उम्मेद भवन पैलेस में भी मैरिज फंक्शन के लिए अलग थीम रखी गई है। मनोज मुंतशिर बोले- अपने आप को पॉजिटिव रखें जोधपुर पहुंचे मनोज मुंतशिर से बातचीत में कहा- खुशी कोई ऑप्शन नहीं है। खुशी ही एक मात्र रास्ता है। उसको ढूंढिए, जहां मिले जैसे मिले। अपने आपको पॉजिटिव रखें। यह मानकर चलें कि नेगेटिव ताकतें बहुत कमजोर हैं। मैं माता-पिता से भी अनुरोध करता हूं कि अपने बच्चों के टैलेंट को पहचानिए। मुंबई में हुआ था प्री-वेडिंग इवेंट, शैलेश लोढ़ा ने केंद्रीय मंत्री के साथ गाया सॉन्ग इससे पहले स्वरा और शाश्वत का प्री-वेडिंग इवेंट मुंबई में आयोजित किया गया था। इसमें कई बॉलीवुड हस्तियां भी पहुंची थीं। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी शामिल हुए थे। इस दौरान शैलेश लोढ़ा और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे’ सॉन्ग गाया था। —- कवि शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी से जुड़ी ये 2 खबरें भी पढ़िए… 1. कवि शैलेश लोढ़ा की बेटी की मेहंदी की रस्म हुई:कल जोधपुर में होंगे फेरे; सीएम भजनलाल ने दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया कवि और अभिनेता शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की शादी 6 जुलाई को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में होगी। 5 जुलाई की शाम को मेहंदी की रस्म हुई। इसके बाद रात को शहर की एक होटल में संगीत कार्यक्रम भी हुआ। पढ़ें पूरी खबर 2. जोधपुर में कवि शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी:तीन दिन तक चलेंगे कार्यक्रम; कवि और बॉलीवुड सितारे भी आएंगे कवि और अभिनेता शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की शादी 6 जुलाई को जोधपुर में होगी। आज शाम से शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। ‘संस्कृति स्वर’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर
