जोधपुर में बिजली लाइनों के मेंटनेंस को लेकर शहर के कुछ हिस्सों में कल साढ़े 3 घंटे बिजली बंद रहेगी। इस दौरान सुबह 8:30 बजे से कटौती शुरू हो जाएगी। सुबह 8:00 बजे से 11:30 बजे तक बिजली कटौती डिस्कॉम के अनुसार, सुबह 8:00 बजे से 11:30 बजे तक पार्श्वनाथ सिटी जीएसएस से जुड़े संबंधित फीडर में ये कटौती होगी। इस दौरान पार्श्वनाथ कॉलोनी, पार्श्वनाथ सिटी, सांगरिया फांटा, सेंट्रल एकेडमी स्कूल और आशियाना द्वारका के आस-पास पूरे इलाके में साढ़े तीन घंटे की कटौती की जाएगी।
