जालंधर के लैदर कॉम्पलेक्स में एक्सीडेंट में प्रवासी की मौत हो गई। मृतक की पहचान सोहन लाल के रूप में हुई है। घटना का CCTV भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि गाड़ी साइकिल सवार को कुचलते हुए निकल जाती है। मौके पर जुटी भीड़ में से किसी ने भी घायल को रोड से नहीं हटाया।
मामले को लेकर मंड चौकी पुलिस की तरफ से परिवार के बयान लेकर जांच शुरू कर दी गई है। थाना मकसूदां के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आज सुबह लैदर कॉम्प्लेक्स के पास एक सड़क हादसा हुआ था, जिसकी सूचना चौकी इंचार्ज को मिली थी। हादसे में मृत व्यक्ति की पहचान सोहने लाल के रूप में हुई है, जो बाबा खेल के रहने वाले थे। सोहन लाल के बेटे ने बताया कि सुबह साढ़े 8 बजे के करीब सतलुज के पास स्थित गैस एजेंसी की गाड़ी ने उनके पिता को टक्कर मार दी। पिता सुबह साइकल से जेके कॉस्टिंग कंपनी में काम पर जा रहे थे। जैसे ही रोड क्रास करने लगे तो तेज रफ्तार सिलेंडर लदी गाड़ी ने टक्कर मार दी। घायल हालत में गाड़ी वाले पिता को उठाकर अस्पताल ले गए लेकिन परिवार को नहीं बताया गया। पिता के काम से न लौटने पर और मोबाइल बंद आने से उन्होंने उनकी खोज की लेकिन नहीं मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। रास्ते में जाते एक गुज्जर से पता चला कि जालंधर कुंज के पास एक डेडबॉडी पड़ी है। शिनाख्त करने पर डेडबॉडी उनके पिता की निकली। मौत होने के बाद लाश को सुनसान इलाके में फेंका सोहन लाल के बेटे विपुल कुमार ने गैस एजेंसी के ड्राइवर पर आरोप लगाया कि वह उसके पिता को उठाकर इलाज के लिए लेकर गए मगर मौत होने के बाद उनको सुनसान इलाके में फेंककर भाग गए। उनके पिता के गले से सोने की चेन, जेब से पर्स और मोबाइल भी गायब था। गैस एजेंसी मालिक से बात की तो उन्होंने धमकाया कि तुम हमारा कुछ नहीं कर सकते और न ही हम अपने ड्राइवर को कुछ होने देंगे। जानें बेटे ने पिता की मौत को लेकर क्या बताया… एसएचओ बोले-आरोपी की गिरफ्तारी पर ही पूरा मामला साफ होगा
थाना मकसूदां के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आज सुबह लैदर कॉम्प्लेक्स के पास एक सड़क हादसा हुआ था, जिसकी सूचना चौकी इंचार्ज को मिली थी। हादसे में मृत व्यक्ति की पहचान सोहन लाल के रूप में हुई है, जो बाबा खेल के रहने वाले थे। वे साइकिल पर सवार थे, तभी गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाली एक गैस एजेंसी की गाड़ी (छोटा हाथी) ने उन्हें टक्कर मार दी। शुरुआती जांच में पता चला है कि हादसे के बाद आरोपी चालक सोहन लाल को अपनी गाड़ी में डालकर ले गया था। वह उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए ले गया था या किसी और मकसद से, यह आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा।
