जयपुर में एक्सप्रेस-वे हाईवे पर रविवार शाम ट्रेलर-ट्रक आपस में भिड़ गए। ओवर स्पीड के चलते ओवरटेक करते समय दोनों आपस में टकराए। दोनों ही वाहन पुलिया ने नीचे गिरते-गिरते बचे। हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ, लेकिन एक्सीडेंट से ट्रैफिक कुछ देर के लिए बिगड़ गया। SHO (करणी विहार) हवा सिंह ने बताया- हादसा करणी विहार इलाके में एक्सप्रेस-वे हाईवे पर हुआ। शाम करीब 5:15 एक्सप्रेस-वे हाईवे पर एक ट्रेलर चल रहा था। उसी दौरान पास से ओवरटेक करते ट्रक निकला। ओवर स्पीड के चलते ट्रेलर और ट्रक आपस में भिड़ गए। आपस में टकराकर पुलिया ने नीचे गिरते-गिरते बचे। भिड़ंत के चलते ट्रक में लद्दा कैमिकल के ड्रम नीचे गिर गए। हादसे में दोनों ही वाहनों में मौजूद ड्राइवर-कंडेक्टर बाल-बाल बच गए। एक्सीडेंट की सूचना पर करणी विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने केमिकल के फैलाव के चलते फायर बिग्रेड की एक गाड़ी बुलाकर पानी डलवाया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को रोड किनारे करवाकर बाधित ट्रैफिक को चालू करवाया।
