यह प्रतिष्ठित मैदान पटौदी कप मैचों, घुड़सवारी प्रतियोगिताओं और एशियाई खेलों का गवाह रहने के साथ-साथ शाहरुख खान और शिल्पा शेट्टी जैसी बॉलीवुड हस्तियों की मौजूदगी का भी केंद्र रहा है. इसके अलावा, यह मैदान सेंट्रल दिल्ली के लिए एक बेहद जरूरी ‘ग्रीन बफर’ का काम भी करता है.
