जयपुर से दिल्ली जा रहे एक परिवार के 4 लोगों की हरियाणा के नूंह में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। फिरोजपुर झिरका सदर थाना क्षेत्र में बघौला के पास शनिवार सुबह उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह ट्रक के नीचे घुस गया और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस, NHAI की रेस्क्यू टीम और एम्बुलेंस कर्मी मौके पर पहुंचे। टीम ने कार के दरवाजों और शीशों को काटकर सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक 4 लोगों की सांसें थम चुकी थी। मरने वालों में मां, बेटा और बेटी शामिल है। चौथा मृतक भी इसी परिवार से जुड़ा है। हादसे में परिवार का मुखिया और 4 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टर्स के अनुसार, दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। नूंह में हुए हादसे के PHOTOS… अब सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला…. सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार
जानकारी के अनुसार जयपुर से दिल्ली की ओर जा रही हुंडई अल्काजार कार सुबह करीब 6:35 बजे एक्सप्रेसवे के 64/170 किलोमीटर पॉइंट पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। केले से भरा ट्रक सुबह 6:24 बजे वहां आकर खड़ा हुआ था। इसके बाद 11 मिनट बाद ही कार उससे टकरा गई। चार की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
हादसे में पूनम (37) पत्नी जवाहर, खुशी (16) पुत्री जवाहर, डूग्गी (12) पुत्र जवाहर निवासी शिव कुंडा की तलाई, नाटाटा रोड, आमेर थाना, जयपुर और केशव (26) निवासी कोटपूतली की मौके पर ही मौत हो गई। पूनम के पति जवाहर (55) और बेटा चेतन (3.5) गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में मां-बेटा, बेटी और रिश्तेदार शामिल
परिजनों के अनुसार, जवाहर की पूनम से दूसरी शादी हुई थी। केशव इनका रिश्तेदार है, जो जयपुर में ही किराए के मकान में रहकर नर्सिंग की तैयारी कर रहा था। करीब 15 दिन पहले पूनम के पिता का कैंसर के कारण निधन हुआ था। भाई बोला- रात को बहन और परिवार से बात हुई थी
मृतका पूनम के भाई सोमजाद निवासी धौलपुर ने बताया- शुक्रवार रात मेरी बहन और परिवार से बात हुई थी। उस समय सभी जयपुर में थे और सामान्य बातचीत हुई थी। शनिवार सुबह करीब 8 बजे थाने से फोन आया कि परिवार का एक्सीडेंट हो गया है। ———— एक्सीडेंट की ये खबर भी पढ़ें ड्राइवर को झपकी आई, दो बसें टकराई, 3 की मौत:36 घायल, परिवार के लोग गंगाजी स्नान के लिए जा रहे थे सोरोंजी दो बसों की आमने-सामने की टक्कर में 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। भरतपुर से प्राइवेट बस से परिवार के 40 लोग गंगाजी स्नान के लिए सोरोंजी जा रहे थे। उत्तर प्रदेश के कासगंज में शनिवार सुबह 4 बजे हादसा हुआ। ड्राइवर को झपकी आने से एक्सीडेंट होने की आशंका जताई जा रही है। (पूरी खबर पढ़ें)