जयपुर के एक हॉस्पिटल में एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। वह पेट दर्द की शिकायत पर हॉस्पिटल में एडमिट हुई थी। आरोप है कि इलाज के दौरान नर्सिंगकर्मी ने एनेस्थिसिया देकर उसके साथ गलत हरकत की। मामला शुक्रवार (4 सितंबर) रात का है। पीड़ित के पिता ने रविवार (6 ) सुबह थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने हॉस्पिटल का सीसीटीवी चेक किया। इसके बाद आरोपी नर्सिंगकर्मी को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। सबसे पहले- AI इमेज से समझिए पूरा घटनाक्रम एंडोस्कोपी करवाने गए थे हॉस्पिटल पीड़िता के पिता ने बताया- बेटी के पेट में दर्द होने पर एंडोस्कोपी करवाने हॉस्पिटल गए थे। आरोपी नर्सिंगकर्मी ने एक रूम में ले जाकर पहले इंजेक्शन दिया। बेहोश होने पर बेटी को गलत तरीके से छुआ। घर जाने के बाद बेटी ने मुझसे घटना के बारे में बताया तो मैं हॉस्पिटल पहुंचा। हॉस्पिटल स्टाफ ने आरोपी नर्सिंगकर्मी को छिपा दिया। इसके बाद मैंने थाने में FIR दर्ज करवाई। पुलिस के हॉस्पिटल में पहुंचते ही छेड़छाड़ का आरोपी नर्सिंगकर्मी बाहर आ गया। परिजनों ने थाने पर किया प्रदर्शन रविवार दोपहर परिजन और बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे। लोगों ने न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली, लेकिन कोर्ट में ऐसी हजारों FIR पड़ी हुई है,आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने कहा- शांतिभंग में किया अरेस्ट थानाधिकारी का कहना है- पीड़िता के पिता की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है। हॉस्पिटल में लगे CCTV फुटेजों को देखा है,साथ ही वहां मौजूद स्टाफ से पूछताछ की है। पुलिस ने आरोपी नर्सिंगकर्मी को शांतिभंग में अरेस्ट किया है। जांच में आरोपी के खिलाफ जुर्म प्रमाणित होने पर गिरफ्तार किया जाएगा। ——— ये खबर भी पढ़िए… जयपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में युवती से रेप:ड्यूटी ऑफिसर ने काम के बहाने बुलाया, अश्लील वीडियो से किया ब्लैकमेल जयपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। हॉस्पिटल में ड्यूटी ऑफिसर ने युवती केयर टेकर को काम के बहाने धोखे से बुलाकर रेप किया। अश्लील वीडिया बनाकर ब्लैकमेल कर धमकाया। जयपुर पुलिस स्टेशन में पीड़ित युवती की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। ( पढ़िए पूरी खबर)
