जयपुर में पुरोहितजी और मणिहारों का कटला में लगी आग के मामले में राज्य सरकार ने शुक्रवार को एक्शन लिया। अग्निकांड में प्रशासनिक लापरवाही सामने आने के बाद डीएलबी विभाग ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) देवेंद्र मीणा और नगर निगम जयपुर के सहायक अग्निशमन अधिकारी कुलदीप माणतवार को सस्पेंड कर दिया। डीएलबी ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यों की कमेटी बनाई। जो सात दिन में मामले में सरकार को रिपोर्ट सौंपेंगी। कमेटी में अतिरिक्त निदेशक निदेशालय स्थानीय निकाय विभाग अध्यक्ष, मुख्य अभियंता निदेशालय स्थानीय निकाय विभाग के सदस्य, मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) नगर निगम उदयपुर को सदस्य बनाया है। इधर, 32 घंटे बाद भी शुक्रवार को पुरोहितजी और मणिहारों का कटला में आग की लपटें उठती रहीं। सेठी कॉम्प्लेक्स में दोपहर 3:30 बजे एक शॉप में लपटें देख दमकलकर्मियों ने उस पर काबू पाया। इधर, दुकानों का हाल देख व्यापारी रोने लगे। अग्निकांड के प्रत्यक्षदर्शी गार्ड विक्रम सिंह ने बताया- छोटू भाई के चूड़ियों और मणिहारी सामान के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। मैंने इसकी जानकारी ग्रुप में डाली थी। जब मैंने गोदाम का ताला तोड़कर अंदर जाने का प्रयास किया तो आग तेजी से भभकने लगी। गोदाम के बाहर बरामदे में भी बड़ी मात्रा में सामान रखा हुआ था। इस कारण आग तेजी से फैल गई। सेठी कॉम्प्लेक्स में गुरुवार को 25 दुकानों में व्यापारियों का करोड़ों रुपए का सामान जल गया थी। वहीं दूसरे दिन शुक्रवार को भी दूसरे मंजिल से पूरी तरह से मलबा नहीं हटाया जा सका। वहीं पुरोहितजी का कटला में अग्निकांड में प्रशासनिक लापरवाही सामने आने के बाद डीएलबी विभाग ने दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया। जयपुर नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र कुमार मीणा और सहायक अग्निशमन अधिकारी कुलदीप माणतवार को निलंबित किया गया है। डीएलबी ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यों की कमेटी बनाई। जो सात दिन में मामले में सरकार को रिपोर्ट सौंपेंगी। कमेटी में अतिरिक्त निदेशक निदेशालय स्थानीय निकाय विभाग अध्यक्ष, मुख्य अभियंता निदेशालय स्थानीय निकाय विभाग के सदस्य, मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) नगर निगम उदयपुर को सदस्य बनाया है। पांच दुकानों में लाखों का स्टॉक व्यापारी राजेश कुमार जैन ने बताया- कॉम्प्लेक्स में मेरी पांच दुकानें थीं। इन दुकानों में लाखों रुपए का स्टॉक रखा था। इसके अलावा करीब 50 लाख रुपए का फर्नीचर था, जो खाक हो गया। उन्होंने बताया- पांचों दुकानों में पूरा स्टॉक शादी के आगामी सीजन और दीपावली को देखते हुए किया था। राजेश जैन ने बताया- तीन-चार साल पहले चार से पांच करोड़ रुपए खर्च कर फायर फाइटिंग सिस्टम लगाया था। उनका दावा है कि यह सिस्टम भी काम नहीं कर रहा था। उनके मुताबिक इस सिस्टम पर खर्च हुआ पैसा भी व्यापारियों की ओर से ही लगाया गया था। व्यापारी बोले- हर साल लाखों रुपए का टैक्स देते हैं। आग से नुकसान हो गया है। अब सरकार से राहत की उम्मीद है। आग से पहली मंजिल के व्यापारियों को भी नुकसान व्यापारी सुरेश ने बताया- आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियों से बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा गया। इससे नीचे की दुकानों में रखा सामान भी खराब हुआ। उन्होंने बताया- जला हुआ सामान मलबे में बदल चुका है। उसे हटाने में भी काफी परेशानी हो रही है। मार्केट कब खुलेगा, यह अभी किसी को पता नहीं है।
करीब 1000 दुकानें, रोजाना करोड़ों का कारोबार प्रभावित व्यापारियों के अनुसार- इस मार्केट में 1000 दुकानें हैं। सेठी कॉम्प्लेक्स में ग्राउंड फ्लोर, पहली मंजिल और दूसरी मंजिल को मिलाकर करीब 250 दुकानें हैं। यह इलाका जयपुर के बड़े होलसेल बाजारों में शामिल है। कपड़े से लेकर मणिहारी सामान, बैंगल्स और कॉस्मेटिक तक कई तरह का सामान यहां थोक में मिलता है। ऐसे में करोड़ों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। मलबे में सामान तलाशते लोग अग्निकांड के बाद व्यापारी अपनी दुकानों के बाह बैठे थे। जला हुआ माल सामने पड़ा था। वहीं व्यापारियों ने कॉम्प्लेक्स से मलबा निकालकर सड़क पर फेंक दिया तो बड़ी संख्या में कचरा बीनने वाले लोग पहुंच गए। वे मलबे में बचा हुआ सामान तलाशते नजर आए।
ये खबरें भी पढ़ें… आग बुझाने वाले पाइप की जगह भरे थे नींबू-मिर्च:जयपुर के सबसे बड़े कपड़ा बाजार में आग मामले में खुलासा, फायर सेफ्टी सिस्टम की ऐसे उड़ी धज्जियां जयपुर के सबसे बड़े कपड़ा बाजार में लगी आग में बड़ा खुलासा हुआ है। आग बुझाने के लिए लगे हाइड्रेंट पॉइंट (आग बुझाने के लिए पानी की लाइन का वाल्व) में नींबू-मिर्च भरे थे। बाजार में फायर सेफ्टी सिस्टम की धज्जियां उड़ रही थी।शुक्रवार को राज्य मानवाधिकार आयोग की टीम जांच करने पहुंची। (पूरी खबर पढ़ें)
दिवाली से पहले आग ने बुझाई कारोबारियों की उम्मीदें:नुकसान से व्यापारियों पर संकट; आग बुझाने में पुलिस-दमकलकर्मियों ने जोखिम में डाली जान जयपुर में सेठी कॉम्पलेक्स में लगी भीषण आग ने कई व्यापारियों की आगामी दिवाली की तैयारियों को राख कर दिया। व्यापारियों ने दिवाली के सीजन में अच्छे कारोबार की उम्मीद में लाखों रुपए का माल जमा कर लिया था। उनकी आंखों के सामने वही माल आग की लपटों में जलता रहा। (पूरी खबर पढ़ें)
जयपुर में 3 मंजिला बिल्डिंग में आग, 25 दुकानें जलीं:धुएं का गुबार छाया, साढ़े 7 घंटे में पाया काबू; अंदर रखे थे 5 सिलेंडर जयपुर में त्रिपोलिया बाजार के मणिहारों का कटला में 3 मंजिला सेठी कॉम्प्लेक्स में गुरुवार सुबह 7 बजे भीषण आग लग गई। दूसरी मंजिल पर चूड़ियों के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। धीरे-धीरे 25 दुकानें आग की चपेट में आ गईं। (पूरी खबर पढ़ें)
