पाली शहर के टीपी नगर थाना क्षेत्र के मारूति नंदन नगर में रहने वाले किरण सिंह राजपुरोहित के मकान का ताला तोड़ 31 लाख गहने चोरी करने के मामले में पुलिस यूपी से गहने बरामद करके लाई है। आरोपी ने बेचने के लिए सोने और चांदी के गहनों को पिगलवा दिया था। लेकिन उससे बेचता इससे पहले पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी ने सोना-चांदी घर पर छुपा रखा था। जिसे उसकी निशानदेही पर बरामद कर पुलिस बुधवार को पाली लेकर आई। ट्रांसपोर्ट नगर थाने के ASI ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि 20 अप्रेल की रात को किरण सिंह राजपुरोहित के घर से करीब 31 लाख के सोने-चांदी के गहने और दो लाख केश चोरी हो गए थे। मामले में पुलिस ने यूपी से 25 साल के आरोपी तुषार कुमार को गत दिनों पकड़ा था। आरोपी के पूछताछ के आधार पर चोरी किए गहने बरामद करने के लिए पुलिस 3 मई को यूपी स्थित उसके घर गई। जहां से सोने-चांदी के गहने जो आरोपी ने गलवा रखे थे। उसे बरामद किया और लेकर छह मई को वापस पाली पहुंची। आरोपी को गहने बेचने में परेशानी हो रही थी। इसलिए अपने परिचित से उसने गहने गलवा लिए थे।
