जालोर में गुरु पूर्णिमा पर बुधवार को शहर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। ऐतिहासिक बागेश्वर महादेव मठ (लाल पोल) से ढोल-नगाड़ों, पारंपरिक वाद्य यंत्रों और डीजे की धुनों के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कबूतरों की बावड़ी (डोली की जमीन) सामतीपुरा रोड स्थित बागेश्वर मंदिर पहुंची। जगह-जगह शोभायात्रा का भव्य स्वागत जहां नागा बाबा हनुमान गिरी महाराज के सान्निध्य में चातुर्मास महापर्व का विधिवत शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा के दौरान पूरा वातावरण हर-हर महादेव” और धार्मिक भजनों के जयघोष से भक्तिमय बना रहा। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर संतों और शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने संतों के दर्शन कर आशीर्वाद लिया इस अवसर पर पीठाधीश्वर 1008 नरसिंह गिरि महाराज, रमेश गिरि महाराज, बलदेव गिरि, फक्कड़ बाबा रघुनंदन गिरि सहित अनेक संत-महात्मा मौजूद रहे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने संतों के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मठाधीश श्री प्रेम गिरि जी महाराज ने बताया कि चातुर्मास महापर्व के दौरान प्रतिदिन साधना, ध्यान, सत्संग, कथा-श्रवण, भजन-कीर्तन एवं महाआरती जैसे धार्मिक आयोजन होंगे।