Chandigarh Airport Emergency : चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। हवाई अड्डे पर एक यात्री के पावर बैंक में अचानक आग लग गई। विमान से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। यात्रियों ने आगे बताया कि आग लगने के कारण विमान का केबिन धुएं से भर गया था। पांच यात्रियों के घायल होने की आशंका है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना हैदराबाद से चंडीगढ़ आ रही इंडिगो की फ्लाइट में हुई।
