अलवर में बुधवार को नयाबास के आसपास 14 कोचिंग व लाइब्रेरी सील करने के अगले दिन ही वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने कार्यवाही को रुकवा दिया है। कोचिंग संचालकों का प्रतनिधिमंडल वन मंत्री संजय शर्मा से गुरुवार को सर्किट हाउस में जन सुनवाई के समय मिला। कोचिंग संचालक को थप्पड़ मारने के आरोप में महिला होमगार्ड को हटा दिया। जबकि कोचिंग संचालक ने निगम के एक्सईएन धर्मेन्द्र मीणा के अभद्र व्यवहार करने की शिकायत दी थी। वन राज्य मंत्री के पास सर्किट हाउस में तबादलों के आवेदन लेकर पहुंचने वालों की लंबी लाइन लगी रही। इस दौरान वन मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि लखनऊ में अग्निकांड होने के बाद सरकार के आदेश पर पूरे प्रदेश में कोचिंग व लाइब्रेरी की जांच की गई। जहां आग बुझाने के उपकरण व एनओसी नहीं मिली। उनको सील किया गया था। अलवर में भी एक दिन कार्यवाही की गई। लेकिन कोचिंग संचालकों से मिलने के बाद तय किया है कि कोचिंग संचालकों को 15 दिन का समय दिया जाए। इस बीच वे फायर एनओसी प्राप्त करें और आग बुझाने के इंतजाम पूरे कर लें। उससे पहले कोचिंग संचालकों से शपथ पत्र भी लिया जाए कि 15 दिन में आग बुझाने उपकरण नहीं लगाए गए तो आगे कार्यवाही होगी। अभी सील करने की कार्यवाही रोक दी है। इसके अलावा करियर मेकर कोचिंग संचालक को थप्पड़ मारने के आरोप में महिला होम गार्ड को हटा दिया है। किसी को डिस्टर्ब नहीं करेंगे, खाली सीटों पर लगाएंगे वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि सरकार ने डेढ़ साल बाद तबादलों से रोक हटाई है। इस कारण अब तबादले के ही अधिकतर आवेदन आ रहे हैं। जितनी भीड़ गुरुवार को सर्किट हाउस में दिखी। उससे अधिक भीड़ बुधवार को जयपुर सचिवालय में रही। हम सबके आवेदन ले रहे हैं। लेकिन सरकार चाहती है कि किसी को अनावश्यक डिस्टर्ब नहीं किया जाए। जहां रिक्त सीट हैं उन पर तबादले किए जाएं। सबसे ज्यादा आवेदन शिक्षा विभाग के: सबसे ज्यादा ट्रांसफर की चाहत शिक्षा विभाग के कर्मचारियों में है। इसके अलावा लोग पानी, अतिक्रमण और दुकान नहीं बनने की शिकायतें भी लेकर आ रहे हैं। इन पर अभी रोक: मंत्री शर्मा ने साफ किया कि चिकित्सा विभाग और तृतीय श्रेणी (थर्ड ग्रेड) शिक्षकों के तबादलों पर अभी रोक बरकरार है। बाकी विभागों के आवेदन लिए जा रहे हैं। सबको पता है कि ट्रांसफर सीमित ही होने हैं।

You missed