डूंगरपुर के पादरड़ी बड़ी गांव के उमंग रावल ने आरएएस परिणाम में 18 रैंक हासिल की है। जबकि टीएसपी में उनकी तीसरी रैंक आई है। इससे पहले 2023 आरएएस में टीएसपी मे 8वीं रैंक आई थी। इसके बाद 12 दिन पहले ही समाज कल्याण अधिकारी डूंगरपुर के पद पर पोस्टिंग मिली थी। उन्होंने जयपुर में जॉइनिंग भी दे दी थी। अब टीएसपी में तीसरी रैंक आने के बाद परिवार के खुशी का माहौल है। उमंग रावल अभी उदयपुर में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहा है। उमंग के पिता प्रवीण रावल अंग्रेजी विषय में वरिष्ठ अध्यापक है। वे कराड़ा सीनियर स्कूल में पोस्टेड है। जबकि मां हर्षा रावल झाखरी स्कूल में पीटीआई है। पिता प्रवीण रावल बताते है कि उमंग छोटे से ही होशियार है। 10वीं ओर 12वीं बोर्ड में 90 पर्सेंट बनाए थे।

बीएससी मैथ्स से 86 पर्सेट से पास की। इसके बाद से वे यूपीएससी की तैयारी में लग गए। 26 साल के उमंग ने 5 बार यूपीएससी की परीक्षा दे चुके है। अबकी बार आखरी बार फिर से तैयारी में जुटे हैं। वे रोजाना अपने टाइमिंग के अनुसार पढ़ाई करते हैं। प्रवीण रावल बताते है कि 2023 आरएएस के एग्जाम में भी टीएसपी में 8 वीं रैंक हासिल की थी। इसके बाद उन्हें अधीनस्थ सेवा में समाज कल्याण अधिकारी डूंगरपुर के पद पर पोस्टिंग मिली। 12 दिन पहले ही उमंग ने जयपुर में जॉइनिंग दे दी है। वहीं अब आरएएस परीक्षा में ऑल ओवर 18वीं रैंक ओर टीएसपी में तीसरी रैंक मिलने से खुशी का माहौल है।