Gold Price: हर चमकती चीज सोना नहीं होती लेकिन चमकती हुई जो यह चीज जो सोना है, वह इस समय आपको लखपति से करोड़पति बनाए दे रही है! दुनिया भर में सोने के दामों ने जो गति पकड़ी है, वह फिलहाल तो थमने का नाम लेती नहीं दिख रही। पिछले साल इसी माह अक्टूबर में 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का न्यूनतम भाव 76,790 रुपये और अधिकतम भाव 81,480 रुपये तक गया। जबकि इस साल अक्टूबर में बंपर दौड़ के साथ गोल्ड प्राइस धनतेरस और दीवाली के इर्द-गिर्द अब तक के तमाम रिकॉर्ड तोड़ते हुए आसमान छू चुके हैं। 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड 1,33,605 रुपये छू चुका है। तमाम रिपोर्ट्स और एक्सपर्ट्स मानते हैं कि फिलहाल गोल्ड की कीमतों में देखी जा रही तेजी कब रुकेगी, कोई नहीं जानता। यदि ट्रेंड कायम रहा तो अगले साल दिवाली के इन्हीं दिनों के आसपास 24 कैरेट सोना 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम छू चुका होगा! इसी तेजी के बीच सवाल यही उठता है कि मिडिल क्लास, बाल-बच्चेदार पारिवारिक व्यक्ति, सैलरी क्लास महिला या पुरुष को इस समय सोने में खरीददारी यानी निवेश पर क्या रुख अख्तियार करना चाहिए? क्या उसे मोटी रकम डालकर सोने के गहने, सिक्के या अन्य गोल्ड उत्पाद धड़ाधड़ खरीद लेने चाहिए… या सोने में निवेश का समय निकल चुका है और डाउनफॉल कभी भी आ सकता है?

You missed