बाड़मेर में अवैध फैक्ट्री की सूचना पर पुलिस डीएसटी टीम ने दबिश दी। वहां पर पनीर की फैक्ट्री बनाई जा रही थी। इस पर पुलिस ने फूड इंस्पेक्टर को सूचना दी गई। टीम ने वहां पर खाद्य पदार्थो के सैंपल लिए गए। जांच के लिए जोधपुर लेबोरेट्री भेजी गई है। वहीं करीब 250 किलो पनीर और 800 लीटर दूध को नष्ट करवाया गया है। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद खाद्य विभाग आगे की कार्रवाई करेगी। कार्रवाई जैसलमेर रोड़ पेट्रोल पंप के पीछे शाम करीब चार बजे की है। दरअसल, बाड़मेर डीएसटी टीम को सूचना मिली थी कि जैसलमेर रोड सोढ़ा पेट्रोल पंप के पीछे अवैध फैक्ट्री चल रही है। इस पर डीएसटी टीम वहां पर दबिश दी। जांच पड़ताल करने पर पनीर बनाने की फैक्ट्री मिली। इस पर डीएसटी टीम ने खाद्य विभाग को सूचना दी। इस पर खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मौका मुआयना किया। वहां पर चार ड्रमों में भरा करीब 800 लीटर दूध और 250 किलो पनीर मिला। संदेह लगने पर टीम ने दूध और पनीर को नष्ट करवाया गया। फूड इंस्पेक्टर ने बताया- मुकेश कुमार पुत्र मेवाराम खत्री मालिक वहां पर फैक्ट्री में पनीर बना रहा था। पनीर और दूध संदिग्ध लगने पर हमने उनको वहां पर नष्ट करवाया है। फिलहाल हमने दूध और पनीर सैंपल लेकर जांच के लिए लेबोरट्री भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
