Crude Oil Supply: सऊदी अरब के रास तनूरा (Ras Tanura), कतर के रास लाफ्फान (Ras Laffan) और यूएई की रुवैस (Ruwais) रिफाइनरी पर हमलों और मध्य पूर्व में मौजूदा तबाही के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार बुरी तरह हिल गया है। दुनिया के सबसे अहम समुद्री व्यापार मार्ग ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ (Strait of Hormuz) से तेल की आवाजाही लगभग ठप हो गई है। जानकारी के अनुसार भारत अपनी जरूरत का लगभग 88-89% कच्चा तेल आयात करता है। ऐसे में यह सवाल लाजिमी है कि खाड़ी देशों की इन विशाल रिफाइनरियों के बंद होने का भारत की आपूर्ति पर क्या असर पड़ेगा?
