यूनिवर्सिटी में अटेंडेंस पूरी करने और एग्जाम में बैठने के लिए 20 हजार की रिश्वत लेते हुए विभाग की एचओडी और एक प्रोफेसर को एसीबी टोंक की टीम ने गिरफ्तार किया है। मामला टोंक जिले के निवाई स्थित के.एन.मोदी यूनिवर्सिटी का है। टोंक एसीबी के एडिशनल एसपी ऋषिकेश मीणा ने बताया- डॉ.के.एन. मोदी यूनिवर्सिटी में बीएड की एचओडी मीनू मंगल और प्रोफेसर रमेश मीणा को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 12 मई को मिली थी शिकायत एसीबी ने बताया- 12 मई को यूनिवर्सिटी में बीएड कर रहे सेकेंड ईयर के एक स्टूडेंट ने शिकायत की थी कि उसकी अटेंडेंस कम होने की वजह से एचओडी मीनू मंगल और प्रोफेसर की ओर से एग्जाम में नहीं बैठने दिया जा रहा है। अटेंडेंस को सेटल करने और एग्जाम में बिठाने के लिए 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है। वहीं एक अन्य छात्रा ने इसी तरह की शिकायत की थी। छात्रा के दो पेपर छूट चुके थे। 18 मई को सत्यापन के बाद कार्रवाई एसीबी की टीम ने 18 मई को मामले का सत्यापन किया। इसके बाद शुक्रवार को 20 हजार की रिश्वत का लेन देन होते ही टीम ने रंगे हाथों एचओडी और प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया। एडिशनल एसपी ने बताया- दो स्टूडेंट्स की ओर से शिकायत मिली थी। ऐसे कई और स्टूडेंट्स भी हैं। अटेंडेंस के रजिस्टर को जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
… यह खबर भी पढ़ें SDM काजल मीणा को 60 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा:रीडर और UDC भी गिरफ्तार; घूस के रुपयों के अलावा 4 लाख कैश मिले करौली जिले की नादौती में एसीबी ने SDM काजल मीणा, रीडर और UDC को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एसीबी की कार्रवाई के दौरान SDM ऑफिस से रिश्वत के रुपयों के अलावा 4 लाख रुपए और बरामद हुए। (पढ़ें पूरी खबर)
