Zimbabwe vs Australia 1st ODI: ऑस्ट्रेलिया की टीम फिलहाल जिम्बाब्वे के दौरे पर है। जहां दोनों देशों के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। इस मैच में एक समय ऑस्ट्रेलिया की टीम 17.4 ओवर में 107 के स्कोर पर अपने शीर्ष चार विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन उसके बाद मैट रेनशॉ ने छठे नंबर पर उतरते हुए शतक जड़ते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए और ऑस्ट्रेलिया को 294 रन के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इस मैच में ओलिवर पीक हिट विकेट आउट हुए, जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
