जयपुर में पत्नी से मारपीट करने और सुसाइड के लिए उकसाने वाले XEN पति को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गौतम मीणा को मानसरोवर थाना पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। गिरफ्तार होने के बाद हाथ जोड़ते हुए थाने गया। XEN पर नौकरानी से अफेयर और पत्नी अनु मीणा को मेंटली टॉर्चर का आरोप है। CCTV फुटेज में आरोपी XEN पत्नी के साथ मारपीट करके ऊपर थूकते हुए दिखा था। ACP (मानसरोवर) आदित्य काकड़े ने बताया- अनु मीणा सुसाइड केस में आरोपी पति गौतम मीणा को गुरुवार सुबह राउंडअप किया था। आरोपी गौतम मीणा पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट में XEN के पद पर कार्यरत है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। बच्चों ने भी गंभीर आरोप लगाए थे अनु मीणा सुसाइड केस से संबंधित सभी परिवार मेंबर सहित रिश्तेदारों के बयान दर्ज कर लिए गए थे। घर में लगे CCTV फुटेज में भी वह अपनी पत्नी अनु मीणा से मारपीट करते दिखा था। इसके साथ ही दोनों बच्चों ने भी अपने बयानों में पिता गौतम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अनु मीणा के साथ शराब पीकर आए दिन मारपीट करना। नौकरानी के साथ पत्नी अनु मीणा के पकड़ने के बाद और ज्यादा मेंटली-फिजिकल टॉर्चर बढ़ने का भी आरोप है। पत्नी ने सुसाइड किया था गौतम की पत्नी अनु मीणा (36) ने 17 अप्रैल को सुसाइड कर लिया था। परिवार जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र के बालाजी विहार में रहता है। गौतम पर उनके ससुराल पक्ष ने पत्नी अनु को सुसाइड के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवा रखा है। मामले में गौतम मीणा का कहाना था कि मैंने पत्नी को कभी पैसों के लिए परेशान नहीं किया था। मेरी 70 प्रतिशत संपत्ति उसके नाम थी। अब बच्चों को मेरे खिलाफ भड़काया जा रहा है। घटना वाले दिन पत्नी अनु मीणा से दो बार बात हुई थी। ये भी पढ़ें… XEN के बच्चे बोले-पापा नौकरानी को हमारी मम्मी कहते थे:मां को जूतों से मारा,उनपर थूका; पति को वीडियो कॉल कर पत्नी ने किया था सुसाइड भास्कर टीम बच्चों के ननिहाल (गोपालपुरा बाईपास, त्रिवेणी नगर) पहुंची और XEN के बच्चों से बात की। (पढ़िए पूरी खबर) XEN पति बच्चे के सामने पीटता था,पत्नी ने किया सुसाइड:रसोई गैस चालू करके कमरे में बंद किया, मोबाइल में प्रताड़ित करने का वीडियो मिला जयपुर में XEN पति की प्रताड़ना से परेशान होकर पत्नी ने सुसाइड किया था। पति को वीडियो कॉल कर चुन्नी से फंदा बनाकर लटक गई थी। डेढ़ महीने बाद 20 मई को महिला के मोबाइल में घर का सीसीटीवी फुटेज मिला जिससे मारपीट करने का खुलासा हुआ था। (पढ़ें पूरी खबर) पत्नी के सुसाइड के बाद पहली बार XEN-पति आया सामने:बोला- बच्चों को मेरे खिलाफ भड़का रहे, मैंने कभी परेशान नहीं किया था गौतम ने मंगलवार शाम एक वीडियो जारी किया था, इसमें उसने यह बात कही थी। उसने कहा था कि मैंने पत्नी को कभी पैसों के लिए परेशान नहीं किया था। मेरी 70 प्रतिशत संपत्ति उसके नाम थी। अब बच्चों को मेरे खिलाफ भड़काया जा रहा है। घटना वाले दिन पत्नी अनु मीणा से दो बार बात हुई थी। (पढ़ें पूरी खबर)