Why Share Market Fall: तीन दिन। तीन बड़े झटके और निवेशकों की जेब से 7 लाख करोड़ रुपये साफ। शुक्रवार को जब बाजार खुला तो सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक टूट गया। निफ्टी 24,000 के नीचे चला गया। ये सिर्फ आज की बात नहीं है, ये एक के बाद एक आ रहे झटकों की सीरीज है। BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण आज एक ही दिन में 466 लाख करोड़ रुपये से घटकर 462 लाख करोड़ रुपये रह गया, यानी सिर्फ एक सत्र में 4 लाख करोड़ रुपये का नुकसान। 21 अप्रैल को बाजार पूंजीकरण 469 लाख करोड़ रुपये था। आज वो 462 लाख करोड़ रुपये पर है। तीन दिनों में सेंसेक्स 2,400 से ज्यादा अंक यानी करीब 3% टूट चुका है। निफ्टी में 2.6% की गिरावट आई है।
