Why Share Market Fall Today: भारतीय शेयर बाजार में आज भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 430 अंक की गिरावट के साथ 74,807 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1.26 फीसदी या 949 अंक की गिरावट के साथ 74,327 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी शुरुआती कारोबार में 1.20 फीसदी या 282 अंक की गिरावट के साथ 23,368 पर ट्रेड करता दिखा।