शेयर बाजार से रातों-रात अमीर बनने की चाहत अच्छे-भले इंसान को कर्ज के जाल में फंसा सकती हैं। शेयर बाजार में हर रोज हजारों लोग अपनी किस्मत आजमाने आते हैं, लेकिन सच तो यह है कि यहां ‘किस्मत’ से ज्यादा ‘धीरज’ और ‘समझदारी’ काम आती है। लोग अक्सर स्पेक्यूलेशंस के जाल में फंसकर अपना पैसा गंवा देते हैं। दूसरी तरफ जो लोग समझदारी से धैर्य के साथ निवेश करते हैं उन्हें अच्छा रिटर्न भी मिल सकता है। अगर आप भी शेयर बाजार में उतर रहे हैं, तो सबसे पहले यह समझना होगा कि शॉर्टकट के चक्कर में पड़ना यानी सीधे-सीधे जोखिम को न्योता देना है।
