हैदराबाद के बाहरी इलाके में Yamaha R15 बाइक पेड़ से टकरा गई. हादसे में झारखंड के रहने वाले दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान 22 वर्षीय कॉसमॉस और 23 वर्षीय सुमित के रूप में हुई है. हादसा CCTV कैमरे में कैद हुआ. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल भेज दिया है.
