Ceasefire Deal: अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध रोकने के लिए एक बड़े युद्धविराम समझौते की संभावना पर चर्चा चल रही है। हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों देश एक ऐसे समझौते पर विचार कर रहे हैं, जिसके तहत ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए फिर से खोलेगा और इसके बदले में अमेरिका की तरफ से युद्धविराम लागू किया जाएगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस संभावित शांति समझौते को लेकर अपनी शर्तें बिल्कुल साफ कर दी हैं। ध्यान रहे कि 28 फरवरी से शुरू हुई इस जंग ने पूरे मध्य पूर्व की स्थिति को बहुत तनावपूर्ण बना दिया है। अमेरिका ने यह साफ कर दिया है कि उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होर्मुज को सुरक्षित और मुक्त बनाना है। दुनिया के कुल तेल व्यापार का एक बड़ा हिस्सा इसी समुद्री रास्ते से होकर गुजरता है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में दावा किया है कि ईरान के राष्ट्रपति खुद युद्धविराम चाहते हैं। ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका तभी किसी शांति प्रस्ताव पर विचार करेगा ,जब होर्मुज पूरी तरह से “खुला, मुक्त और स्पष्ट” होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान ऐसा नहीं करता है, तो अमेरिकी सेना ईरान को पीछे धकेलने का काम जारी रखेगी। हालांकि, ईरान के विदेश मंत्रालय ने डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे को पूरी तरह से निराधार और गलत बताया है।

You missed