Petrol Diesel Price Today 27 July 2026: अमेरिका और ईरान के बीच लगातार दो रात तक सैन्य हमले नहीं होने से कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर बाजार की चिंता कुछ कम हुई है। इसका असर सोमवार को तेल की कीमतों पर दिखा। ब्रेंट क्रूड 5 फीसदी से ज्यादा गिरकर 91.89 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया और कारोबार के दौरान 90 डॉलर से भी नीचे चला गया था। हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर मिडिल ईस्ट में तनाव फिर बढ़ता है और तेल आपूर्ति प्रभावित होती है, तो कीमतों में दोबारा तेज उछाल आ सकता है। इस बीच क्रूड ऑयल के उतार-चढ़ाव का भारत में पेट्रोल-डीजल के रिटेल प्राइस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है, इनकी कीमतें स्थिर हैं।
