Tata Consumer Share Price: टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के फरवरी 2027 में मौजूदा कार्यकाल पूरा होने के बाद अगला कार्यकाल नहीं लेने के फैसले से टाटा ग्रुप के शेयरों को लेकर बाजार में काफी चर्चा है। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज का मानना है कि निवेशकों को सिर्फ नेतृत्व परिवर्तन की वजह से टाटा ग्रुप से दूरी बनाने की जरूरत नहीं है। जेफरीज के मुताबिक, आने वाले समय में कंपनियों का कारोबार, कमाई और बिजनेस की मजबूती शेयरों की दिशा तय करने में ज्यादा अहम भूमिका निभाएगी। ब्रोकरेज ने टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, टाटा स्टील, इंडियन होटल्स और वोल्टास को अपनी पसंदीदा कंपनियों में रखा है। वहीं, TCS, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और टाटा पावर पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसके अलावा टाइटन और ट्रेंट को होल्ड रेटिंग मिली है।