भारतीय शेयर बाजार आज बढ़त के साथ खुला है और शुरुआती कारोबार में भी तेजी देखने को मिली है। बीएसई सेंसेक्स आज 184 अंक की बढ़त के साथ 72,965.80 पर खुला। शुरुआती कारोबार में 9 बजकर 24 मिनट पर यह 0.52 फीसदी या 382 अंक की बढ़त के साथ 73,169 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.63 फीसदी या 141 अंक की बढ़त के साथ 22,764 पर ट्रेड करता दिखा। बाजार में धीरे-धीरे तेजी मजबूत होती गई और सुबह 10 बजकर 5 मिनट पर सेंसेक्स 1.13 फीसदी या 812 अंक की बढ़त के साथ 73,598 पर ट्रेड करता दिखा। निफ्टी इस समय 236 अंक उछलकर 22,858 पर ट्रेड करता दिखा। तेजी यहीं नहीं थमी और दोपहर 1 बजे सेंसेक्स 1407 अंक बढ़कर 74,189 पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी करीब 400 अंक बढ़कर ट्रेड करता दिखा।