SBI से होम लोन, पर्सनल लोन और दूसरे कर्ज लेने वाले ग्राहकों की जेब पर अब बोझ बढ़ सकता है। इन लोन्स की ईएमआई में इजाफा देखने को मिल सकता है। बैंक ने कुछ अवधियों के लिए MCLR बढ़ाने के साथ एक्सटर्नल बेंचमार्क लिंक्ड रेट (EBLR) और रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) में भी बढ़ोतरी की है। इससे इन दरों से जुड़े लोन महंगे हो सकते हैं और ग्राहकों की EMI बढ़ने की आशंका है।