Share Market News: मंगलवार की भारी तेजी के बाद आज बुधवार को भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज मात्र 16 अंक की बढ़त 73,049.76 पर खुला। शुरुआती कारोबार में सुबह 9 बजकर 24 मिनट पर यह सिर्फ 15 अंक की बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखा। इस समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 15 शेयर हरे निशान पर और 15 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी मात्र 0.13 फीसदी या 30 अंक की गिरावट के साथ 22,691 पर ट्रेड करता दिखा।