भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध में सीजफायर की खबर के बाद पिछले कारोबारी सत्र के दौरान बाजार में कुछ तेजी देखने को मिली। लेकिन यह तेजी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाई और गुरुवार को बाजार खुलने के साथ ही भारी गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद पूरे कारोबारी सत्र में बिकवाली जारी रही और सेंसेक्स 1.2 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसके साथ ही निफ्टी में भी 0.93 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।