Multibagger Stocks: शेयर बाजार में कभी-कभी एक खबर ही पूरा खेल बदल देती है। गुरुवार को कुछ ऐसा ही हुआ, जब डिफेंस सेक्टर की कंपनी Apollo Micro Systems के शेयर में अचानक जोरदार तेजी आ गई। वजह बनी एक ऐसी कामयाबी, जिसने कंपनी को सीधे भारत की समुद्री रक्षा से जोड़ दिया। कंपनी ने बताया है कि उसने लिम्पेट माइंस के ब्लास्ट ट्रायल सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। यह खबर आते ही निवेशकों की इस शेयर में दिलचस्पी बढ़ी और शेयर में तेज खरीदारी देखने को मिली। कारोबार के दौरान स्टॉक करीब 15 फीसदी उछलकर 238.85 रुपये तक पहुंच गया।
