भारतीय शेयर बाजार में आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शुरुआत में तेजी दिखी, लेकिन फिर बिकवाली हावी हो गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 416 अंक की बढ़त के साथ 73,665.64 पर खुला। शुरुआती कारोबार में 9 बजकर 40 मिनट पर यह 0.34 फीसदी या 280 अंक की बढ़त के साथ 73,520 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, एनएसई निफ्टी शुरुआती कारोबार में 0.44 फीसदी या 99 अंक की बढ़त के साथ 22,786 पर ट्रेड करता दिखा।