Gold Rate Today: सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। शुक्रवार को भी घरेलू वायदा और हाजिर दोनों बाजारों में कीमतें काफी गिर गई हैं। गुड रिटर्न्स के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह 10 बजे 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1900 रुपये की गिरावट के साथ 1,42,630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 1750 रुपये की गिरावट के साथ 1,30,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 1580 रुपये की गिरावट के साथ 1,06,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
