जोधपुर ग्रामीण के भोपालगढ़ क्षेत्र में 6 लाख रुपए में ग्रामीणों को स्कॉर्पियो देने का झांसा देकर पैसे लेने वाले ठगी के आरोपी प्रिंस सैनी का आज पुलिस ने भोपालगढ़ बाजार से जुलूस निकाला। इसका उद्देश्य लोगों को आरोपी के बारे में जागरूक करना था। पुलिस आरोपी को लेकर भोपालगढ़ के मुख्य बाजार पहुंचीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग भी इकट्ठा हो गए । बता दें कि आरोपी ने दीपावली पर 250 स्कॉर्पियो देने के नाम पर लोगों से एडवांस रुपए भी ले लिए थे। इसके लिए गांव गांव जाकर प्रचार प्रसार भी कर रहा था। सोशल मीडिया पर भी आरोपी अपने समर्थन में पोस्ट करवाता था। बता दे की भोपालगढ़ जिले के धोरु गांव का रहने वाला प्रिंस उर्फ बंसीलाल ने लोगों को 6 लाख रुपए में स्कॉर्पियो देने का वादा कर कई लोगों से पैसे भी ले लिए थे। आरोपी के खिलाफ अलग अलग कंपनियां बनाकर करोड़ों रुपए की ठगी करने का भी आरोप है। इस मामले में SOG ने बीते दिनों आरोपी को गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही उसके एक सहयोगी और ममता भाटी नाम की आरोपी को भी पकड़ा था।

You missed